California Firing: कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में गोलीबारी, 10 की मौत, 16 घायल

Published On: January 22, 2023
Follow Us

कैलिफोर्निया: अमेरिका (US) में कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में हुई गोलीबारी (Firing) में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।
यह घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात दस बजे लॉस एंजिल्स से लगभग 13 किमी पूर्व में स्थित मोंटेरी पार्क में हुई।
BBC की खबर के मुताबिक इससे पहले मोंटेरे पार्क चंद्र नव वर्ष उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में इकट्ठा हुए थे।
वार्षिक चंद्र नववर्ष उत्सव एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व में एक लाख से अधिक आगंतुक भाग ले चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात यह उत्सव स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे समाप्त होने वाला था।
मोंटेरे पार्क में करीब 60,000 लोग रहते हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई समुदाय के लोग यहां रहते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment