Bhagwant Mann on Rahul Gandhi: ‘मुझे मुख्यमंत्री पंजाब की जनता ने बनाया, जबकि चन्नी को मुख्यमंत्री राहुल गांधी ने बनाया था’

Published On: January 17, 2023
Follow Us



चंडीगढ़:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राज्य के दौरे के दौरान दिए बेतुके बयानों का सख़्त नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को व्यंग्य कसते हुए कहा कि ऐसे बेबुनियाद बयान देने से पहले राहुल अपने गिरेबान में झाँकें।
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को लोकतंत्र या लोकतांत्रिक मर्यादा के बारे में कुछ भी कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भगवंत मान ने गांधी परिवार के जानशीन को याद करवाया कि उनको पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री चुना है, जिन्होंने उनकी पार्टी के हक में बड़ा फ़तवा दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया था, जबकि मुझे लोगों ने सेवा करने के लिए चुना है।  
 
 मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को कहा कि अधूरी जानकारी हमेशा ख़तरनाक होती है और यह बात राज्य में यात्रा के दौरान उनके बेबुनियाद बयान साबित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेसी नेता को याद दिलाया कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्रियों को कठपुतलियों की तरह नचाकर लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुँचाया है। भगवंत मान ने कहा कि संसद मैंबर को इस मुद्दे पर कोई भी बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए।  
 
 मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने ख़ुद कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर लगभग एक साल पहले उनको ज़लील किया था। उन्होंने आगे कहा कि यह भी दुखांत है कि मौजूदा राज्य कांग्रेस के प्रधान को चल रही यात्रा के दौरान धक्के मारकर लोगों में बेइज्ज़त किया जा रहा है, जोकि वास्तव में मीडिया में सुखिऱ्याँ बटोरने के लिए कांग्रेसी नेता की घटिया चाल से अधिक कुछ नहीं। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेसी नेता भूल गए हैं कि उनके परिवार के हाथ देश में लोकतंत्र के कत्ल से रंगे हुए हैं और लोग उनको इस गुनाह के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment