राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा रोकने की दूसरी धमकी, SFJ ने ली जिम्मेदारी

Published On: January 3, 2023
Follow Us
Rahul Gandhi
राहुल गांधी


चंडीगढ़:  पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान के समर्थक सक्रिय हो गए है। श्री मुक्तसर साहिब में एसएसपी आफिस की दीवारों पर खिलस्तान समर्थन में नारे लिए गए हैं। यह दूसरी बार है जब यहां इस तरह की हरकत की गई है। इससे पहले भी इन्हीं दिवारों पर इस तरह के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया था। 

लगातार पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की तरफ से वीडियो भी जारी की गई है। वीडियो में कहा गया है कि घर-घर में दहशत का सामान पहुंच चुका है। इतना ही नहीं इस वीडियो मे राहुल गांधी को भी धमकी दी गई है। 

राहुल गांधी को धमकी

राहुल गांधी जनवरी के दूसरे हफ्ते 11 जनवरी 2023 को पंजाब में यात्रा करेंगे। दूसरी बार राहुल गांधी को धमकी दी गई है। राहुल को चेतावनी दी गई है कि वह पंजाब की सड़कों पर चलकर दिखाएं। जो बम सीएम भगवंत मान के घर के पास पार्क में मिला था वो हेलीपैड पर भी मिल सकता था। 

पहले भी राहुल को मिल चुकी है धमकी

दो हफ्ते पहले भी राहुल को इसी तरह की धमकी दी गई थी। श्री मुक्तसर साहिब के गवर्नमेंट कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से रात के समय नारे लिखे गए थे। खालिस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया था। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इन दीवारों से नारों को हटा दिया गया था। इस मामले में भी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी ली थी। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment