Today Weather Update : उत्तर भारत में और ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान, कई राज्यों नहीं दिखेगा सूरज

Published On: December 27, 2022
Follow Us

Weather Update: दिल्ली व NCR समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-NCR में सोमवार को पूरे दिन शीत लहर की स्थिति रही। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 48 घंटों के बाद डंठ में कमी आने की संभावना है, लेकिन इस दौरान कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।


उत्तर भारत में छाया घना कोहरा


दिल्ली में शीतलहर जारी है। आज सुबह शीतलहर के कारण घना कोहरा देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके ठंड पड़ेगी। यहां का पारा और लुढ़केगा, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। बता दें कि राजस्थान के फतेहपुर और माउंट आबू में तापमान माइनस में चला गया है। सोमवार सुबह फतेहपुर, माउंट आबू में फसलों पर बर्फ जमी नजर आई।

उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना


मौसम विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर के बाद कोहरे में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही शीत लहर से भी राहत की संभावना है। हालांकि, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कोहरे की संभावना है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment