Today Weather Report, 29 December 2022: उत्तर भारत में इन राज्यों बारिश का अनुमान, जानें आज का मौसम

Published On: December 29, 2022
Follow Us

नई दिल्ली: ‌Today Weather Update: देश के मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई इलाकों पिछले कई दिनों से कड़ाके की सर्दी पर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर से फिर से कई इलाकों शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। कई जगहों पर दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।

कोहरे से यातायात प्रभावित

ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुश्किलें में डाला दिया है। धुंध और घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जाती है। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है तो इसे रद्द भी करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यहां होगी बर्फबारी

 मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। हिमालयी इलाकों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे हिमपात के कारण तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच गया है। कई जगहों पर पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत में सर्दी और बढ़ने के आसार

वहीं पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा दी है। कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जैसी हालात है। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।

इन राज्यों में हल्की बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कुछ जगहों पर आज कोल्ड डे की स्थिति कम होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment