IPL Auction 2023: आइपीएल नीलामी 2023 में इन 5 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेगी दिल्ली

Published On: December 20, 2022
Follow Us

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए मिनी नीलामी का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाएगा। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स टीम भी हिस्सा लेगी और पांच खिलाड़ियों के लिए खाली जगह को भरने के लिए बोली लगाएगी। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आइपीएल सीजन 2023 के लिए पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जबकि 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

दिल्ली की टीम के पास अब 19 करोड़ 45 लाख रुपये बचे हैं और उसे पांच खिलाड़ियों को खरीदना है। इस टीम ने अगले सीजन के लिए जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया था, उसमें भारतीय आलराउंडर शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), केएस भरत (2 करोड़), मनदीप सिंह (1.1 करोड़), टिम साइफर्ट (50 लाख) और अश्विन हेब्बार (20 लाख) शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने अगले आइपीएल सीजन के लिए जिन 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया था उसमें मुख्य तौर पर रिषभ पंत (16 करोड़), पृथ्वी शा (7.5 करोड़), डेविड वार्नर (6.25 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़) मिचेल मार्श (6.5 करोड़), एनरिच नार्त्जे (6.5 करोड़), चेतन सकारिया (4.2 करोड़) खलील अहमद (5.25 करोड़), मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़) और कुलदीप यादव (2 करोड़) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment