न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

India vs Sri Lanka T20, ODI Series Squad: ईशान किशन ने कर दिया इस धाकड़ बल्लेबाज करियर खत्म, अब टीम में वापसी मुश्किल!

On: December 28, 2022 7:30 AM
Follow Us:

नई दिल्ली: India Vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई टीम इंडिया में एक नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। यह नाम है बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा रहे शिखर धवन की, जिन्हें इस वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। 2023 का साल वनडे वर्ल्ड कप का साल है, ऐसे में साल के पहले ही असनाइमेंट में धवन को मौका न मिलना उनके करियर के लिए खतरे की घंटी है।


वर्ल्डकप में खेलना एक मात्र लक्ष्य

धवन पहले भी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है, लेकिन अब उनके टीम में वापसी की उम्मीदें थोड़ी धूमिल हुई है। टेस्ट और टी20 स्क्वॉड से पहले ही बाहर हो चुके धवन को अब वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि इसकी कहानी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लिख दी गई थी।

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

ईशान किशन ने धवन की बढाई मुश्किलें

पहले धवन का खराब प्रदर्शन और फिर आखिरी मैच में ईशान किशन की धमाकेदार पारी ने धवन की वापसी की उम्मीदों पर चर्चा तेज कर दी थी और अब उसी का असर सामने आया है।

ईशान की एक पारी धवन के करियर पर भारी

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। उस मैच में उन्होंने 131 गेंद पर 210 रन की विस्फोटक पारी खेल दी।ईशान ने उस मैच में 126 गेंद पर 200 रन बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

उनकी इस धमाकेदारी पारी के बाद यह तय हो गया था कि वनडे की टीम में अब उनको नजरअंदाज करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल होगा। श्रीलंका के खिलाफ हुए टीम के ऐलान में हुआ भी यही, जब शिखर धवन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

क्या खत्म हो गया गब्बर का करियर?

जब वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में क्या मान लिया जाए कि यहां से धवन के लिए टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा। अगर ऐसा हुआ तो उनके इंटरनेशल करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाएगी। इतना ही नहीं श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में यदि शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो उनके आगे की राह और भी मुश्किल हो जाएगी।

उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 167 ODI मैच में 44.11 की औसत से 6,793 रन बनाए हैं। उनके नाम 17 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी है।

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

श्रीलंका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक , अर्शदीप सिंह।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment