न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

India Covid-19 Update Live: भारत सरकार ने जारी की एडवाइज़री, मास्क के साथ इन चीजों का रखें ध्यान

On: December 22, 2022 6:49 AM
Follow Us:


नई दिल्ली: चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना (Coronavirus Update) से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने कोविड (India Coronavirus Crisis) से बचाव के लिए एडवाइज़री जारी की है. जिसमें मास्क पहनने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई. 

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

सरकार लोगों को सलाह दे रही है कि वो कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाएं. आइए जानते हैं कि कोरोना को लेकर क्या-क्या सावधानियां हैं, जिन्हें सरकार बरतने की सलाह दे रही है. 

क्या है कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर?

  • अगर आप किसी से मिलते हैं तो बिना फिजिकल टच यानी बिना हाथ मिलाए या गले मिले उसे ग्रीट कीजिए. इसके लिए आप हाथ जोड़कर नमस्कार कर सकते हैं. 
  • कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी बताया गया है. इसके लिए दो गज की दूरी बनाने की बात कही गई थी. जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके. 
  • सरकार की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि हाथ से बने रीयूजेबल फेस मास्क का इस्तेमाल करें. खासतौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें. 
  • अगर आप बाहर हैं तो अपने हाथों से अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें. इसके लिए आप पहले हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हाथों को लगातार धोते रहें. 
  • सरकार की तरफ से कोरोना से बचाव के लिए खुले में थूकने से बचने की भी सलाह दी गई है. इससे कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा बना रहता है. 
  • कोरोना से बचाव के लिए बहुत जरूरी होने पर ही ट्रैवल करने की सलाह दी गई है. साथ ही कहा गया है कि भीड़भाड़ वाली जगह का हिस्सा न बनें, यानी भीड़ से खुद को अलग रखें. 
  • सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट न डालें जिससे नेगेटिव जानकारी या डर फैलने का खतरा हो. कोरोना को लेकर कोई भी जानकारी लेनी हो तो उसके लिए क्रेडिबल सोर्स का इस्तेमाल करें.

बता दें कि ये सभी चीजें कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के तहत आती हैं, जो भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर जारी किया गया था. जिनका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. हालांकि तमाम एक्सपर्ट्स और सरकार का कहना है कि कोरोना को लेकर भारत में फिलहाल पैनिक की जरूरत नहीं है. 

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कोरोना मामले घटने पर हटा दी गई थी पाबंदियाँ

भारत में कोरोना ने पहली और दूसरी लहर में जमकर तबाही मचाई, सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और अस्पतालों की व्यवस्था भी चरमरा गई. हालांकि इसके बाद हालात सुधरते गए और लगातार मामलों में कमी देखी गई. मामले कम होने के साथ ही कोरोना पाबंदियों में भी ढील शुरू हो गई. आखिरकार 1 अप्रैल 2022 से तमाम तरह की पाबंदियां हटा दी गईं. 

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment