CRPF Recruitment 2023 : 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानें सैलरी, आवेदन और आखिरी तारिख

Published On: December 31, 2022
Follow Us


CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एएसआई स्टेनो और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन माँगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf,gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रखें इन पदों (CRPF Recruitment 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 जनवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। कई बार अंतिम तिथि का इंतजार करना नुकसानदेह साबित होता है। इसलिए इच्छुक आवेदकों को चाहिए कि वो पहले ही आवेदन कर दें।

यहाँ करें अप्लाई

एएसआई स्टेनो और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://crpf.gov.in/ पर क्लिक करके भी CRPF Recruitment 2023) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्तियों से संबंधित डिटेल जानकारी उम्मीदवार CRPF भर्ती 2023 Notification PDF के जरिए भी हासिल कर सकते हैं। सीआरपीएफ रिक्रूटमेंट भर्ती (CRPF Recruitment 2023) प्रक्रिया के तहत कुल 1458 पदों को भरा जाएगा।

क्या है योग्यता?

 
अगर योग्यता की बात करें तो इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष डिग्री का होना जरूरी। 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

CRPF Recruitment 2023 भर्ती 2023 प्रक्रिया के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं या करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

क्या चयन चयन प्रक्रिया ? 

योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट,फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

मिलेगा शानदार वेतन

चयनित उम्मीदवार को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो लेवल 05 के तहत वेतनमान- 29200 रुपये से 92300 रुपये और हेड कांस्टेबल मंत्रिस्तरीय लेवल 04 के तहत वेतनमान – 25500 रुपये से 81100 रुपये मिलेगा।

CRPF Recruitment 2023 आवेदन की तिथि व आखिरी तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 4 जनवरी
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 25 जनवरी
  • कुल पदों की संख्या – 1458
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो – 143
  • हेड कांस्टेबल – 1315

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment