न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

Bihar Corona Case Update: बिहार में मिले 4 नए कोरोना केस, 4 विदेशी पर्यटक

On: December 26, 2022 8:19 AM
Follow Us:


पटना: बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) एक महीने के प्रवास पर हैं. करीब एक लाख विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं की आने की संभावना है. विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एहतियात के तौर पर गया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और तिब्बत मंदिर के समीप रैपिड एंटीजन टेस्ट का शिविर व केंद्र बनाया गया है. इधर, रविवार को जांच के दौरान चार लोग कोरोना (Corona Virus) से संक्रमित पाए गए हैं. इसमें तीन लोग इंग्लैंड से हैं तो एक म्यांमार के मिले हैं. इस खबर के आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

गया में काफ़ी लोगों को सर्दी-खांसी

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी खांसी की शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिपोर्ट कोरोना से संक्रमित होने की आई है. सभी 33 यात्री गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए थे. संक्रमित में तीन इंग्लैंड के रहने वाले हैं जिन्हें बोधगया के एक होटल में मेडिकल किट देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है. वहीं एक म्यांमार का रहने वाला था जो दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है. इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. 

कोरोना की लगातार हो रही जाँच

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया की कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते कुप्रभाव को देखते हुए एयरपोर्ट पर दो शिफ्ट और रेलवे स्टेशन पर तीन शिफ्टों में कोरोना की जांच की जा रही है. चूंकि दलाई लामा के आगमन के बाद विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या पहुंचने वाली हैं और उनके आने का सिलसिला शुरू है. इसे देखते हुए बोधगया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बेड, एनएमसीएच के पूरी बिल्डिंग को और गया सदर अस्पताल के 10 आईसीयू बेड को रिजर्व रखा गया है. वहीं कोरोना जांच केंद्र को क्रियाशील कर दिया गया है.

दलाई लामा का होना है कार्यक्रम

आपको बता दें कि बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं. उनका तिब्बत मंदिर में आवासन स्थल बनाया गया है. आगामी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में प्रवचन देंगे. उनके प्रवचन में शामिल होने के लिए 50 से अधिक देशों से विदेशी पर्यटक,बौद्ध अनुयायी और बौद्ध लामाओ ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बोधगया में आयोजित प्रवचन में मास्क को अनिवार्य का एडवाइजरी डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने किया है.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment