28 December 2022 Today Gold Price Update: जानिए आज के सोना-चांदी के भाव

Published On: December 28, 2022
Follow Us

28 December 2022 Today Gold Price Update: साल 2022 के आखिरी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भी सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 273 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ जबकि चांदी की कीमत में 946 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी दर्ज की गई।


14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इस तरह मंगलवार को 24 कैरेट वाला सोना 273 रुपया महंगा होकर 54639 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 272 रुपया महंगा होकर 54420 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 250 रुपया महंगा होकर 50049 रुपये, 18 कैरेट वाला 204 रुपया महंगा होकर 40979 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 160 रुपये महंगा होकर 31964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।

सोना करीब 1500 और चांदी 11000 रुपये मिल रही है सस्ती

सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 1561 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11212 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment