हरियाणा को एक और सौगात देने की तैयारी! पटियाला से यमुनानगर तक नेशनल हाईवे बनाया जाएगा

Published On: December 26, 2022
Follow Us

चंडीगढ़ हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में पड़ने वाले बृज परिक्रमा की कुल लंबाई 37.85 किलोमीटर है जिसमे से 6.25 किलोमीटर पुन्हाना निर्वाचन क्षेत्र में और 31.60 किलोमीटर होडल निर्वाचन क्षेत्र में पड़ता है। उन्होंने बताया कि होडल निर्वाचन क्षेत्र में 30.10 किलोमीटर लंबाई में सड़क पहले से मौजूद है और शेष 1.50 किलोमीटर लंबाई के लिए सरकार ने भूमि की खरीद के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है जो कि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रक्रियाधीन है। दुष्यंत चौटाला ने आगे बताया कि यमुना नदी पर पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाना है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन के एक सदस्य द्वारा पीपली से यमुनानगर तक सड़क को चार मार्गीय बनाए जाने के सवाल पर बताया कि राज्य सरकार ने इस मार्ग को केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए अनुरोध किया है और इस बारे में प्रपोजल भी बन चुका हैजो कि पटियाला-चीका-पिहोवा-पिपली-लाडवा-यमुनानगर तक बनना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि अगर केंद्र सरकार भारतमाला के तहत इस रोड को नहीं बनाती है तो राज्य सरकार स्टेट हाईवे बना कर इस सड़क को चार मार्गीय बनाने का काम करेगी।

एक अन्य सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में डिप्टी सीएम ने बताया कि टोहाना से रतिया तक सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का सर्वे करवाया जाएगाअगर वाहनों की संख्या नियम के तहत पाई गई तो सड़क को चार मार्गीय बनाया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment