सौरभ भारद्वाज का एलजी पर पलटवार, कहा- दिल्ली के काम रोकना चाहते है बस

Published On: December 20, 2022
Follow Us


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्‍ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमेन सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की. कॉन्‍फ्रेंस में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल (Vinai Kumar Saxena) पर निशाना साधा. पत्रकारों से बातचीत में भारद्वाज ने कहा, “अपनी कुछ पुरानी आदतों में डूबी बीजेपी (BJP) ने एलजी को एक और लेटर भेजा है. जैसे जैसे वैलेंटाइन पास आएगा, उसके लव लेटर और बढ़ते जाएंगे.”

हम दे देंगे 97 करोड़!

सौरभ भारद्वाज का कहना है कि केंद्र उनके कामों में रोड़े अटकाती है. उन्‍होंने न्यूज़पेपर दिखाते हुए कहा, “बीजेपी के मुख्यमंत्री दिल्ली के अखबार के अंदर अपना प्रचार छपवाते हैं. उनकी एडवर्टाइजमेंट अलग-अलग राज्यों के अंदर छपती है तो 22000 करोड़ बनता है… लेकिन हमसे 97 करोड़ वसूल करने आ गए हैं. मैं पूछता हूं…यह लोग कब देंगे 22000 करोड़, हम दे देंगे 97 करोड़.”

बीजेपी अब दिल्ली की जनता से लड़ना चाहती है!

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘बुजुर्गों की पेंशन कई-कई महीनों तक रोकी जा रही है. जल बोर्ड का पैसा कई-कई महीने रोका जा रहा है.’ उन्‍होंने कहा कि एलजी साहब के पास कोई ऐसी पावर नहीं है जो वो ऐसे आदेश पारित करेंगे. एलजी साहब वही करते हैं, जो बीजेपी कहती है. एलजी साहब को कोई कानून की समझ नहीं हैं. अब यह बात साफ होती जा रही है कि बीजेपी का सीधा झगड़ा दिल्ली की जनता से है. यह बीजेपी बनाम दिल्ली की जनता की लड़ाई हो गई है.’

एलजी की दिल्ली के काम रोकने की कोशिश!

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कई साल पहले जो दफन हो चुका मामला था, उसको हेडलाइन बनाकर यह कोशिश की जा रही है, जिससे दिल्ली के काम रोके जा सके. मैं कह रहा हूं कि एलजी साहब और बीजेपी कितनी भी कोशिश कर लें, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है और अब आगे बढ़ती रहेगी.’

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment