पोषक-अनाज अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 को जन आन्दोलन बनाने बारे व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा- दलाल

Published On: December 20, 2022
Follow Us

चंडीगढ़:  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जे.पी.दलाल ने कहा कि भारत सरकार के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष के रूप में घोषित किया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए प्रदेश में मोटे अनाज (मिलेट्स) की पौष्टिकता के महत्व बारे लोगों में जागरूक किया जाएगा। चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में प्रदेश एक कदम आगे बढ़कर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्य रूप से बाजरा फसल को ही मोटे अनाज के रूप में उगाया जाता है। 
दलाल ने कहा कि पोषक-अनाज अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 को जन आन्दोलन बनाने बारे व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा और इन फसलों की पौष्टिक महत्ता को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग में 2023 के लिए विशेष रूप से कार्यशालाओं व प्रशिक्षण शिविरों की विशेष योजना तैयार की जाएगी।
#Haryana #HaryanaNews

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment