दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग ने जारी किया औरेंज अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Published On: December 25, 2022
Follow Us

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवा के कारण दिल्ली के रिज एरिया, मुंगेशपुर और आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से इन इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति रही।

दो दिन चलेगी शीत लहर

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन शीत लहर चलेगी। इस वजह से क्रिसमस के दिन पूरी दिल्ली शीत लहर की चपेट में होगी। सोमवार को भी शीत लहर चलेगी। इस दौरान घना कोहरा भी होगा। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से रविवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा होगा। ज्यादातर जगहों पर शीत लहर होगी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन में अब तक सबसे है। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। घने कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के पास सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता महज 100 मीटर रही। सफदरजंग के पास दृश्यता 400 मीटर रही।

बेहद खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। इससे पहले शनिवार को सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 342 रहा। फिलहाल प्रदूषण से राहत नहीं मिलेगी। ठंड, कोहरा अधिक और हवा की गति कम होने के कारण अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment