North Korea Fired Ballistic Missiles: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, कर सकता है परमाणु परीक्षण

Published On: October 28, 2022
Follow Us

कोरिया: उत्तर कोरिया (North Korea) ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल (North Korea Fired Ballistic Missiles) दागी है. दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर एकबैलिस्टिक मिसाइलदागी. इसे जापान सागर भी कहा जाता है. उत्तर कोरिया इस महीने में अब तक लगभग सात मिसाइलें दाग चुका है

पिछले करीब एक महीने से भी कम समय में उत्तर कोरिया का ये सातवां मिसाइल प्रक्षेपण है. 4 अक्टूबर को उत्तर कोरिया की ओर से पिछले करीब 5 साल में पहली बार जापान के ऊपर से मध्यम दूरी की मिसाइल दागने के दो

दिन बाद बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था. अक्टूबर महीने में कई बार मिसाइल दागी जा चुकी है

इस सप्ताह टोक्यो की यात्रा के दौरान अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन ने उत्तर कोरिया के बढ़ते उकसावे पर चेतावनी जारी की थी. अमेरिका ने दोहराया था कि वह अपने सहयोगियों जापान की रक्षा के लिएपरमाणु सहितअपनी सैन्य क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग करेगा. इसके बाद यह बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई है. हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया ने हथियारों के परीक्षण की एक श्रृंखला में लेटेस्ट लॉन्च किया था.

पहला परमाणु परीक्षण कर सकता है नॉर्थ कोरिया 

ऐसी भी चिंताएं हैं कि उत्तर कोरिया आने वाले हफ्तों में 2017 के बाद से अपना पहला परमाणु परीक्षण करके आगे बढ़ सकता है. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने बताया कि उत्तर कोरिया का एक नया परमाणु परीक्षण विस्फोट अभी तक होगा. बलास्ट से पहले उन्होंने कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी एक नए परीक्षण की तैयारियों पर नजर रख रही है, जो कि कुल मिलाकर सातवां परीक्षण होगा.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment