न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

सूर्यकुमार यादव की धाकड़ बल्लेबाज़ी, इस साल जोड़े सबसे ज़्यादा T20I रन

On: September 26, 2022 9:16 AM
Follow Us:


हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस साल T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 69 रन की ताबड़तोड़ पारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. यहां खास बात यह भी है कि सूर्यकुमार ने इस पूरे साल 180+ के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं

सूर्या यादव इस साल टी20 इंटरनेशनल की 20 पारियों में 37.88 की बल्लेबाजी औसत और 182.84 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 682 रन जड़ चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक जमाए हैं. वह इस साल T20I में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी हैं. इस साल अब तक वह 42 छक्के जमा चुके हैं.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

दुनिया के 5 टॉप बल्लेबाज़

सूर्यकुमार यादव के बाद साल 2022 में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने में नेपाल के दीपेंद्र सिंह (626) का नाम आता है. तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के साबावून दाविजी (612) हैं. हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों ने कमजोर टीमों के खिलाफ खेलते हुए इतने रन बनाए हैं. इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (556) और पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (553) मौजूद हैं.

सूर्या के बाद रोहित ने बनाए सबसे ज़्यादा रन 

रोहित शर्मा ने इस साल 20 मैचों में 27.61 की बल्लेबाजी औसत और 147.04 की स्ट्राइक रेट से 497 रन बनाए हैं. वह सूर्यकुमार के बाद साल 2022 में दूसरे सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा के बाद इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर (449), हार्दिक पांड्या (436) और विराट कोहली (433) का नाम आता है.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment