UP Cabinet Meeting में बड़ा फैसला, सरकारी स्कूल के बच्चों को ड्रेस के लिए अब मिलेंगे 1200 रुपये

Published On: July 26, 2022
Follow Us



लखनऊ:  योगी (Yogi) सरकार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रछात्राओं को 1200-1200 रुपये वर्दी के देगीफिलहाल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को दो जोड़ी यूनिफार्म के लिए 600 रुपयेस्कूल बैग के लिए 170 रुपयेजूतेमोजे के लिए 125 रुपये और स्वेटर के लिए 200 रुपये दिए जाते हैं.

दरअसल मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट (UP Cabinet Meeting) की लोक भवन में बैठक हुईयूपी कैबिनेट की इस बैठक में 9 प्रस्तावों को मंजूरी मिलीबैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है

इस तरह से कुल 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर (Transfer) किए जाते हैंजिसमें 600 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये राज्य सरकार अपने बजट से देती हैअब इसे योगी सरकार बढ़ा कर 1200 कर दिया हैइससे 1 करोड़ 90 लाख बच्चों को लाभ होगा

कैबिनेट मीटिंग की मुख्य बातें-

  1. योगी कैबिनेट की बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.
  2. योगी सरकार प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रछात्राओं को 1200-1200 रुपये देगी.
  3. डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में राशि भेजी जाएगी.
  4. प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के 1 करोड़ 91 लाख से अधिक छात्रछात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा.
  5. फिलहाल सरकार परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रछात्राओं को प्रति छात्र 1100 रुपये दे रही है.
  6. यह राशि यूनिफॉर्मजूतेमोजेस्वेटर और स्कूल बैग के लिए दी जाती है.
  7. अब इसे बढ़ाकर 1200 किया गया है.
  8. अब बच्चे बढ़ी 100 रुपये की रकम से स्टेशनरी जैसे पेंसिलशार्पनरइरेजरकॉपी भी ले सकेंगे.
  9. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस योजना में कुल 2,225.60 करोड़ का खर्च आएगा.
  10. अगस्त के पहले हफ्ते में बड़ा समारोह होगाजिसमें सीएम योगी खुद डीबीटी के माध्यम से बच्चों के खाते में रकम भेजेंगे.
  11. अभी तक सिर्फ अभिभावकों के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होता थालेकिन अब बच्चों के आधार कार्ड का भी वेरिफिकेशन कराया जा रहा है.
  12. इन स्कूलों में अब तक नामांकित 1 करोड़ 91 लाख छात्रछात्राओं में से 1 करोड़ 41 लाख के आधार वेरिफिकेशन हो चुके है.
  13. इससे योजना में अब फर्जीवाड़े की गुंजाइश नहीं रहेगी.
  14. सरकार का कहना है कि यूनिफॉर्मजूतेमोजेस्कूल बैगस्वेटर और स्टेशनरी देना वचनबद्ध देयता हैऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि वित्त विभाग हर साल केन्द्र का इंतजार किए बिना इस मद की धनराशि की अग्रीम मंजूरी की अनुमति देगाजिससे बच्चों को समय से यूनिफॉर्म और स्टेशनरी मिले.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment