दिल्ली सरकार और एलजी फिर आमने सामने, केजरीवाल और सिसोदिया के इस प्रस्ताव को ठुकराया

Published On: July 28, 2022
Follow Us

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच तनातनी जारी है. हाल ही में दिल्ली सरकार की तरफ से एक प्रस्ताव उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को भेजा गया था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है.

ख़बरों की माने तो उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ से भेजे गए उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है जिसमें दिल्ली में निजी संगठनों द्वारा संचालित डिप्लोमा स्तर के तकनीकी संस्थानों में फीस बढ़ाने की मांग की गई है.

एलजी और दिल्ली सरकार आमने सामने

बीते दिनों में दिल्ली की केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच आमनेसामने की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले दिल्ली के एलजी ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर सवाल खड़े किए और इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी. मनीष सिसोदिया आबकारी विभाग के मंत्री है.

सिंगापुर वाली फाइल को एलजी ने किया ख़ारिज 

इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा से जुड़ी फाइल को ख़ारिज कर दिया. उपराज्यपाल ने कहा था कि मेयर के सम्मेलन में भाग लेना मुख्यमंत्री के लिए उपयुक्त नहीं है

उपराज्यपाल ने प्रस्ताव को वापस लौटाते हुए कहा कि सम्मेलन में शहरी शासन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी, जिनपर दिल्ली सरकार के अलावा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) जैसे निकाय काम करते हैं

उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास विशेष अधिकार नहीं है और एक मुख्यमंत्री के लिए इसमें शामिल होनाअनुचितहोगा

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment