दिल्ली के अलीपुर इलाक़े निर्माणाधीन गोदाम की दीवार ढहने से 5 मज़दूरों की मौत, 14 अन्य घायल

Published On: July 15, 2022
Follow Us

 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक गोदाम की शुक्रवार को दीवार ढह गई जिसके नीचे दबने से 5 मज़दूरों की मौत हो गई. 

इस हादसे में अब तक 14 लोग घायल हो चुके है. जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

20 से 25 मज़दूर कर रहे थे काम

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे. ऐसे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है. 

NDRF ने शुरु किया रेस्क्यू ऑपरेशन

वहीं एनडीआरएफ ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. 

घायलों में 2 मज़दूरों की हालात गंभीर

7 घायल खतरे के बाहर हैं. जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. 

पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान चला रहा है. घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है. 

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment