न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी, लगातार तीसरे दिन भी सामने आए एक हज़ार से ज़्यादा मामले

On: July 30, 2022 4:35 AM
Follow Us:

 

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना (Delhi corona cases Update) के मामलों में लगातार तीसरे दिन भी उछाल जारी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना (Delhi corona cases) के 1245 नए मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हुई

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

बीते 24 घंटे में 926 लोगों ने कोरोना को हराया. इस समय दिल्ली में कोरोना के 3844 एक्टिव केस हैं. गुरुवार को दिल्ली में कोरोना (Delhi corona cases) के 1128 केस दर्ज हुए थे. बुधवार को दिल्ली में 1066 केस आए थे.

संक्रमण दर 7 फ़ीसदी से ऊपर

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राजाधानी में पिछले 24 घंटे में 16924 टेस्ट हुए जिसमें 7.36 पॉजिटिविटी दर के साथ 1245 कोरोना पॉजिटिव मिले

इस समय दिल्ली में 2355 कोरोना से संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 244 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

अस्पताल में भर्ती मरीजों में 76 मरीज आईसीयू में, 59 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 7 मरीज वेंटिलेटर पर हैं

दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती 191 मरीज दिल्ली के हैं और 53 मरीज दिल्ली से बाहर के हैं.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment