न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ी! ED ने अब पूछताछ के लिए पत्नी को किया तलब

On: July 10, 2022 3:58 AM
Follow Us:



नई दिल्‍ली: दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार मंत्री सत्‍येंद्र जैन की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है. ख़बरों की माने तो अगले हफ्ते यह पूछताछ होगी

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

सत्येंद्र जैन को 30 मई को धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था और निचली अदालत ने 31 मई को उन्हें नौ जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

केजरीावाल सरकार के मंत्री के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का मामला अगस्त 2017 में सीबीआई (CBI) द्वारा उनके और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर से उपजा है

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

ED की जांच में पाया गया कि 2015-16 की अवधि के दौरान जब सत्येंद्र जैन एक लोक सेवक थे, तो उनके द्वारा लाभकारी स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों को हवाला मार्ग के माध्यम से कोलकाता बेस्ड एंट्री ऑपरेटरों को नकद ट्रांसफर के बदले शेल कंपनियों (Shell Companies) से 4.81 करोड़ रुपये की स्थानीय एंट्री प्राप्त हुईं

ED ने उल्लेख किया है कि इस रकम का उपयोग जमीन की सीधी खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद हेतु लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जैन और उनके परिवार के खिलाफ अगस्त 2017 में कथित तौर पर 1.62 करोड़ रुपये तक की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था

CBI ने आरोप लगाया कि जैन और उनके परिवार ने 2011-12 में 11.78 करोड़ रुपए और 2015-16 में  रुपए 4.63 करोड़ के शोधन के लिए चार शेल फर्म बनाई थी.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीबीआई (CBI) की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच शुरू की थी

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment