न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दिल्लीवालों के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान, अब 18 से 35 साल के लोगों को मिलेगी ये सुविधा

On: July 23, 2022 12:10 PM
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार 50 सेंटरों पर इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू करने जा रही है. दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

दिल्ली सीएम ने कहा कि यह कोर्स इंटरनेशनल लेवल का कोर्स होगा. मैकमिलन और वर्ड्सवर्थ के साथ टाइअप किया जाएगा, और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी इसका एसेसमेंट करेगी. पहले फेज में पूरी दिल्ली में 50 सेंटर होंगे, जिन्हें बाद में बढ़ाया जाएगा. 18 से 35 साल के युवा इसमें दाखिला ले सकेंगे. यह कोर्स 3 से 4 महीने का होगा

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

गरीब लोगों के बच्चों को मिलेगा फ़ायदा!

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान करते हुए कहा, ‘गरीबों, लोअर मिडिल और मिडिल क्लास के बच्चों का हाथ अंग्रेजी में तंग होता है और इस वजह से नौकरी मिलने में उनको दिक्कत होती है. हम नहीं चाहते हमारे बच्चे किसी भी क्षेत्र में दूसरे बच्चों से कमजोर हो तो दिल्ली सरकार ऐसे बच्चों के लिए स्पोकन इंग्लिश का कार्यक्रम लेकर आई है. जिन बच्चों ने 12वीं कर ली है लेकिन उनकी कम्युनिकेशन स्किल कमजोर है, उन बच्चों को अंग्रेजी की बेसिक नॉलेज है. पहले चरण में ऐसे 1 लाख बच्चों को स्पोकन इंग्लिश की ट्रेनिंग दी जाएगी.’

ईवनिंग और वीकेंड कोर्स की मिलेगी सुविधा

केजरीवाल ने कहा  कि ईवनिंग और वीकेंड कोर्स की सुविधा भी होगी ताकि जो बच्चे कहीं नौकरी कर रहे हैं उनको यह करने में आसानी हो. यह कोर्स पूरी तरह से मुफ़्त होगा लेकिन शुरू में 950 रुपए सिक्योरिटी रखवा जाएगी ताकि ऐसा ना हो कि बच्चे आए और इसको सीरियस ना लें. कोर्स पूरा करने के बाद वह 950 रुपए वापस मिल जाएंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘हमें उम्मीद है इसके लिए बहुत डिमांड होगी. हमारा एक ही लक्ष्य है कि गरीबों, लोअर मिडल क्लास, मिडल क्लास सबके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. उम्मीद है इस कोर्स के बाद बच्चों को नौकरी मिलने में भी आसानी होगी और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट भी होगा.’

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment