न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 : भारत ने जीता दूसरा गोल्ड मेडल, जेरेमी लालरिनुंगा बढ़ाई तिरेंगे की शान

On: July 31, 2022 11:04 AM
Follow Us:



बर्मिंगम:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने दूसरा सोने का मेडल जीत लिया है. यह भारत का कुल पांचवां मेडल है.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

जेरेमी लालरिनुंगा (Jeremy Lalrinnunga Gold Medal)ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता हैजेरेमी लालरिनुंगा ने स्नैच में रिकॉर्ड 140 किलो का वजन उठाया, वहीं क्लीन एंड जर्क में वह 160 किलो भार उठाने में सफल रहेउन्होंने गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 300 किलो वजन उठाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया.


वेटलिफ्टिंग में भारत पाँचवा मेडल

कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को पांचों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं. जहां टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चनू ने 49 किलो भारवर्ग में सोना जीता था. वहीं संकेत महादेव पुरुषों की 55 किलो भारवर्ग एवं बिंदियारानी देवी ने भी महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा गुरुराजा पुजारी 61 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रहे थे.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में


19 साल के जरेमी ने जात दूसरा गोल्ड


19 साल के जेरेमी ने 2018 ग्रीष्मकालीन यूथ ओलंपिक में लड़कों के 62 किग्रा वर्ग भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक हासिल किया था. जेरेमी ने स्नैच राउंड 124 एवं क्लीन एंड जर्क में 150 किलो भार उठाया था. जेरेमी ने कुल 274 किलो वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया था. इसके साथ ही जेरेमी यूथ ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए थे. फिर जेरेमी ने एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान


पिछले साल राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में गोल्ड जीता 

19 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने पिछले साल आयोजित राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप के पुरुषों की 67 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालिफाई किया था. ताशकंद में आयोजित  इस प्रतियोगिता में जेरेमी लालरिनुंगा ने 305 किलो भार उठाकर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की. 2018 के युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लारिनुंगा ने स्नैच में 141 और क्लीन एंड जर्क में 164 किलो का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया था

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment