न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से हारीं, एक समय 49/5 विकेट था ऑस्ट्रेलिया

On: July 29, 2022 3:46 PM
Follow Us:


बर्मिघम: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई है. 

भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में कंगारुओं की टीम ने एक ओवर रहते ही टारगेट हासिल कर लिया. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

एक वक़्त भारत ने बनाई पकड़

मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत ये मैच आसानी से जीत लेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के मिलडल ऑर्डर ने भारतीय गेंदबाज़ों की एक ना चलने दी. एक समय ऑस्ट्रेलिया 49 पर 5 विकेट खो चुका था. 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच विनिंग पारी एश्ले गार्डनर ने खेली, जिन्होंने 35 बॉल में 52 रन बना डाले. इस पारी में 9 चौके शामिल थे, उनका साथ दिया ग्रेस हैरिस ने जो 20 बॉल में 37 रन बनाकर आउट हुईं. 49 पर पांच विकेट लेने वाली टीम इंडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की 34 बॉल में 51 रनों की साझेदारी भारी पड़ गई. 

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

भारत की बल्लेबाज़ी

टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग की और 154 का स्कोर बनाया. भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने दमदार शुरुआत दिलवाई. स्मृति ने 17 बॉल में 24 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल थे. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने दमदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 33 बॉल में 48 रनों की पारी खेली और 9 चौके जमा दिए. 

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर कप्तानी पारी खेली और 34 बॉल में 52 रन बनाकर टीम के स्कोर को 154 तक पहुंचाने में मदद की. हरमन ने अपनी पारी में 8 चौके मारे और 1 छक्का जमाया. तीन बढ़िया पारियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेस जोनासन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment