French Open 2022: दुनिया नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को राफेल नडाल ने क्वार्टर फाइनल में दी मात

Published On: June 1, 2022
Follow Us


French Open 2022: दुनिया के सबसे बेहतरीन पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफ़ेल नडाल (rafael nadal) का जलवा क़ायम है. उन्होंने दुनिया नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (novak djokovic) को फ़्रेंच ओपन (french open 2022) के क्वार्टर फ़ाइनल में हरा दिया है. ये मैच पेरिस के रोलैंड गैरोस में खेला गया.

नडाल ने 14वीं बार ये ख़िताब जीता है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2. 7-6 (7-4) से हराया. दोनों के बीच चार घंटे से भी ज़्यादा समय तक मुकाबला चलता रहा.

टेनिस इतिहास में कुल 21 ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने वाले नडाल (rafael nadal) अब शुक्रवार को सेमीफ़ाइनल के लिए एलेक्ज़ेंडर ज्वेरेव (alexander zverev) से भिड़ेंगे. जर्मनी के 25 वर्षीय एलेक्ज़ेंडर मंगलवार को ही लगातार दूसरे साल सेमीफ़ाइनल मुकाबले में पहुँचे हैं.

क्वॉर्टर फ़ाइनल में जीतने के बाद 35 वर्षीय नडाल ने कहा, “नोवाक (novak djokovic) से जीतने का एक ही रास्ता है, आपको शुरू से अंत तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. मेरे लिए ये उन्हीं जादुई रातों में से एक है.”

मुकाबले के बाद जोकोविक (novak djokovic) ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि नडाल इसके योग्य हैं. वो अहम पलों में बेहतर खिलाड़ी हैं. उन्होंने अच्छी शुरुआत की और मैंने उतना बेहतर नहीं किया.”

उन्होंने कहा, “मैंने दूसरे सेट में बढ़त हासिल की और मुझे लगा कि मैं गेम में वापस गया. लेकिन वो अपने खेल को एक अलग ही मुकाम पर ले जाने में कामयाब रहे.”

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment