सिद्धू मुसेवाला का नया गाना SYL भारत में यूट्यूब से हटाया गया, जानिए आख़िर क्यों हुआ ऐसा?

Published On: June 26, 2022
Follow Us


Sidhu Moose Wala New Song SYL: हरियाणा को एसवाईएल नहर के पानी देने को लेकर आये पंजाबी लेट सिंगर सिद्धू मूसेवाला गाने से काफ़ी लोग नाराज़ हुए थे. जिसके बाद अब यह गाना एसवाईएल (SYL) यूट्यूब से हटा दिया गया है

एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसेएसवाईएल नहर‘ (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है. 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है

ग़ौरतलब है कि SYL (Sidhu Moose Wala New Song SYLगाने के राइटर और कंपोजर सिद्धू मूसेवाला ही थे. म्यूजिक प्रड्यूसर MXRCI ने शुक्रवार यानी 23 जून को ही इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया थावीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस गाने को 27 लाख् से अधिक बार देखा जा चुका था और इसे 33 लाख लाइक्स हासिल हो चुके थे

सिद्धू मूसेवालायूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने की लिंक पर अब वीडियो (Sidhu Moose Wala New Song SYL) नहीं दिख रहा. इसकी जगह एक मैसेज दिख रहा है, जिसमें लिखा है– “सरकार की कानूनी शिकायत की वजह से यह कॉन्टेंट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है.”

 

मतलब दूसरे देशों में यूट्यूब यूजर्स इस वीडियो को देख सकते हैं. म्यूजिक वीडियो में बलविंदर सिंह जटाना की भी तस्वीर शामिल है

बलविंदर सिंह को खालिस्तान समर्थक बब्बर खालसा का सदस्य कहा जाता था. उसने 23 जुलाई 1990 को चंडीगढ़ स्थित SYL दफ्तर में घुसकर चीफ इंजीनियर एमएल सीकरी और सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर एएस औलख की हत्या कर दी थी

दरअसल, 214 किलोमीटर लंबी सतलुजयमुना लिंक नहर के जरिए पंजाब का पानी हरियाणा और दिल्ली तक जाना था. जबकि पंजाब की दलील यह है कि रावीब्यास के पानी पर उसका पहला हक है, क्योंकि राज्य नदी के ऊपरी हिस्से में मौजूद है. विरोध के चलते आज भी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है.  

इस गाने को लेकर हरियाणा में भी लोग नाराज़ दिखे. लोगों का कहना है कि सिद्धू की मौत बाद इस तरह का गाना लोगों में नफ़रत फैला रहा है. सिद्धू के इस गाने ख़िलाफ़ हरियाणवी सिंगर्स ने भी गाने निकालने शुरु कर दिए है.

गौरतलब है कि बीती 29 मई को पंजाब के मानसा जिले स्थित जवाहरके गांव के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी

पुलिस इस मर्डर केस में शामिल दर्जनों आरोपियों को अब तक हिरासत में ले चुकी है. वहीं, शूटर्स की खोजबीन जारी है.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment