पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचकर की परिजनों से मुलाकात, घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात

Published On: June 3, 2022
Follow Us

 


मानसा: पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जिसके बाद उनके परिवार और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann ) शुक्रवार को उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिले

भगवंत मान शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के गांव मूसा पहुंचेमूसे वाला के आवास के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई हैपंजाब के मनसा जिले में 29 मई को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थीउनके साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए है.

ग़ौरतलब है कि पंजाब सरकार इन दिनों आलोचना का सामना कर रही है. दरअसल सरकार ने 400 से अधिक वीआईपी सुरक्षा हटा ली थीइसमें मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) भी शामिल थेविपक्ष ने इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ राजनीतिक फायदे की लिए ये कदम उठाया

मूसेवाला के परिवार ने भी सरकार पर निशाना साधा हैउनकी मां चरण कौर ने कहा कि हमारे बेटे के साथ चार लोगों की तैनाती को लेकर आपने ये कियाक्या फर्क पड़ाअब क्या तुम्हारा खजाना भर जाएगाभर लो खजाना.

वहीं गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की गोली मारकर हत्या किए जाने के पांच दिन बाद पंजाब सरकार ने आज कहा कि 420 से अधिक वीवीआईपी के लिए सुरक्षा कवर 7 जून से फिर से बहाल कर दिया जाएगापूर्व मंत्री ओपी सोनी की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को ये बताया.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment