न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दिल्लीवालों के लिए ज़रूरी ख़बर, अगर MCD को कर रहे हैं भुगतान तो जान ले ये बातें

On: June 5, 2022 1:14 PM
Follow Us:

 


Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

नई दिल्लीदिल्ली वालों के लिए ज़रूरी ख़बर है. अब दिल्ली नगर निगम में 6 जून से भुगतान से संबंधित चेक और डिमांड ड्राफ्ट केवल एमसीडी (MCD) के आयुक्त के नाम पर जमा करना होगाMCD के अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती तीन नगर निगमों के आयुक्तों के नाम जमा किए गए चेक या डिमांड ड्राफ्ट (डीडीपहले स्वीकार किए जा रहे थेएमसीडी ने शुक्रवार को कहा था कि पूर्ववर्ती निगमों के पहले से मौजूद खातों को 5 जून, 2022 तक सक्रिय रखा जाएगाताकि तीसरे पक्ष की एजेंसियों द्वारा संसाधित ऑनलाइन भुगतान या पाइपलाइन में किसी भी चेक को प्राप्त किया जा सके और पुराने बैंक खातों में जमा किया जा सके.

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

एक हुआ दिल्ली नगर निगम

एकीकृत दिल्ली नगर निगम (MCD) 22 मई को औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया थाआईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार और ज्ञानेश भारती ने क्रमशः नए नागरिक निकाय के विशेष अधिकारी और आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था. 2012 में मुख्यमंत्री के रूप में शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान एमसीडी को तीन भागों में विभाजित किया गया थाअब यह तीन नगर निकायों – उत्तरदक्षिण और पूर्व नगर निगमों या एनडीएमसीएसडीएमसी और ईडीएमसी को मिलाकर फिर से एक हो गया है.

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

चेक या डिमांड ड्राफ्ट केवल एमसीडी के आयुक्त के नाम होगा

MCD ने कहाभुगतान से संबंधित चेक या डिमांड ड्राफ्ट केवल एमसीडी के आयुक्त के नाम पर जमा किया जाना हैयदि किसी अन्य नाम से जमा किया जाता है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगातत्कालीन दक्षिण दिल्ली नगर निगम की पेरोल प्रणाली को फिर से एकीकृत एमसीडी के अन्य क्षेत्रों में विस्तारित किया जाना है.एमसीडी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने वित्त विभाग को विभिन्न विभागों के “नए बैंक खाते” और पेमेंट गेटवे खोलने का निर्देश दिया हैएमसीडी आयुक्त की मंजूरी से हर पेमेंट गेट वे के लिए बैंक खाते खोले गए हैं और इसकी सूचना आईटी विभाग को इंटीग्रेशन के लिए दे दी गई है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment