Delhi Breaking News: केजरीवाल की भविष्यवाणी हुई सच, दिल्ली सरकार का ये मंत्री हुआ गिरफ्तार

Published On: May 30, 2022
Follow Us

 


नई दिल्लीआम आदमी पार्टी इन दिनों सुर्खियों में बनीं हुई है. कभी पंजाब में तो कभी दिल्ली में. पंजाब में हाल में वीआईपी सुरक्षा हटाने को लेकर आप की मान सरकार घेरे में तो वहीं दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री को ईडी (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है. 

हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में की गई उनके स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की भविष्यवाणी सोमवार को सच हो गईमंत्री सत्येंद्र जैन को आज शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में गिरफ्तार किया है. 

यह गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन और उनके परिवार के स्वामित्व वाली 4.81 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कुर्क किए जाने के लगभग दो महीने बाद हुई है.

वित्तीय अपराधों की जांच करने वाली जांच एजेंसी ईडी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार के  मंत्री सत्येंद्र जैन 2015-16 में कोलकाता की एक फर्म के साथ हवाला लेनदेन में शामिल थे.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में कहा था कि “हमारे सूत्रों से हमें पता चला है कि पंजाब चुनाव से ठीक पहलेआने वाले कुछ दिनों मेंईडी (दिल्ली के स्वास्थ्य और गृह मंत्रीसत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने जा रही हैउनका स्वागत हैपहले भी केंद्र ने सत्येंद्र जैन पर छापे मारे थे लेकिन कुछ नहीं मिला.” 

गिरफ्तारी का समय भले ही पंजाब चुनावों के साथ मेल नहीं खाता होलेकिन गिरफ्तारी की मूल भविष्यवाणी आज सच साबित हुई.

सत्येंद्र जैन ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि वे गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment