दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत! आईएमडी ने तापमान और बढ़ने पर ये बताया

Published On: May 11, 2022
Follow Us

 


नई दिल्ली: दिल्ली में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी है. ऐसे दिल्लीवालों के लिए थोड़ी राहत की ख़बर है. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में चक्रवात ‘असानी’ के कारण भारी बारिश और समुद्र में तूफान की स्थिति के चलते उत्तर भारत में लू कम हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्लीवासियों को भी हवा में कुछ ठंडक महसूस हो सकती हैबुधवार शाम और गुरुवार सुबह के समय इस चक्रवात के कारण मौसम में बीते दिनों के मुकाबले ठंडक रह सकती हैहालांकि गर्मी से दिल्ली वालों को राहत नहीं मिलने वाली है

आईएमडी के अनुसार इस वीकेंड लू के कारण पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ जाएगाजिससे लोगों को आम दिनों के मुकाबले ज्यादा गर्मी लगेगी.

असानी’ चक्रवात के चलते चल रही लू

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में ‘असानी’ चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैंसमुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैंआईएमडी के मुताबिक अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिममध्य तक पहुंचने की आशंका है

इस बदलाव के कारण ही बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं दिल्ली की ओर  सकती हैंआईएमडी ने 11 और 12 मई को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की भी भविष्यवाणी की है

इन दिनों चलेगी हीट वेव

वहीं, 13 से 15 मई हीट वेव की चेतावनी दी गई हैइन तीन दिनों में लू के थपेड़े परेशान करेंगेसाथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगीमौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनो में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है.

मंगलवार की बात करें तो दिल्ली में सभी जगह पुरवैया हवाओं के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गईदिल्ली में सभी इलाकों में तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया

मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं के कारण बुधवार को भी तापमान में कुछ गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास रहेगा

ग़ौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली में बादल छाए रहने के कारण कुछ राहत थी लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत से एक बार फिर मौसम पलट चुका है और लगातार गर्मी बढ़ रही है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment