न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले 4 साल की सज़ा

On: May 27, 2022 9:56 AM
Follow Us:



नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) को 4 साल की कैद की सजा सुनाई गई है

चौटाला पर 4 साल की सजा के साथ 50 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है. चौटाला की 4 संपत्तियां भी जब्त की जाएंगे. इसमें हेलीरोड, पंचकूला, गुरुग्राम और असोला की प्रोपर्टी शामिल है

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

इससे पूर्व दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिया. विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने फैसला सुनाते हुए अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख तय की थी

आपको बता दें कि सीबीआई (CBI) ने साल 2005 में प्राथमिकी दर्ज की थी.

एजेंसी ने 26 मार्च 2010 को आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि चौटाला की 6.09 करोड़ की संपत्ति वर्ष 1993 से 2006 के बीच उनके आय के वैध स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

10 साल की सजा काट चुके हैं चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला टीचर भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट चुके हैं. सजा के समय़ का सदुपयोग करते हुए हरियाणा के 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 12वीं क्लास की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास कर डाली

सजा के दौरान वह तिहाड़ जेल में कैदियों के लिए बनाए गए सेंटर पर नेशनल ओपन स्कूल द्वारा कराई गई 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. अंतिम परीक्षा 23 अप्रैल को हुई थी. वह इस दौरान पैरोल पर रिहा थे लेकिन चूंकि परीक्षा केन्द्र जेल परिसर के अंदर था, वह वापस जेल आए और परीक्षा में शामिल हुए थे.

जेबीटी घोटाला, यूं फंसे चौटाला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CBI की स्पेशल कोर्ट ने 22 जनवरी 2013 को चौटाला समेत कुल 55 आरोपियों को इस मामले में सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

सीबीआई का आरोप है कि आरोपियों ने अवैध तरीके से 3206 जूनियर बेसिक टीचरों की भर्ती की थी. यह भर्ती 2000 में की गई थी और उस समय ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे

आरोपियों ने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. मामले की सुनवाई के दौरान ओपी चौटाला को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी गई थी. बाद में हाई कोर्ट ने अक्टूबर, 2014 में उन्हें जेल के सामने सरेंडर करने का आदेश दिया था

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment