न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

इस महिला ने बिना कसरत किए ही घटा दिया 51 किलो Weight, जानें कैसे किया?

On: May 3, 2022 6:01 AM
Follow Us:

 

Weight Loss: आज कल मोटापे की शिकायत हर किसी हो रही है. खान-पान भी ऐसा हो गया है कि मोटापा बढ़ता ही जा रहा है. हर कोई अपना मोटापा कम करना चाहता लेकिन कम बहुत कम लोग ही कर पाते हैं. आज ऐसे ही एक महिला के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने करीब 8 महीने में 51 किलो वजन घटा लिया.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

विज्ञान के मुताबिक, वजन कम करने के लिए शरीर की जरूरत से कम कैलोरी खाने (कैलोरी डेफिसिट) और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत होती है. लेकिन आज के समय कई मॉडर्न डाइट सामने गई हैं और लोग उन्हें अपनी सुविधा के मुताबिक फॉलो भी करते हैं. इनमें से कुछ डाइट्स वजन कम करने में मदद कर सकती हैं

कुछ वक़्त पहले एक महिला ने अपना 51 किलो वजन कम किया है. इनका वजन पहले लगभग 111 किलो हुआ करता था. जब इन्होंने शादी से पहले अपनी ड्रेस को पहना तो फिटिंग सही आने के कारण उन्हें लगा कि उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. बस फिर क्या था, उन्होंने बिना एक्सरसाइज के कुछ ही समय में अपना 51 किलो वजन कम कर लिया. वजन कम करने के लिए उन्होंने कौन सा तरीका और डाइट अपनाई थी. आइये जानते हैं- 

ओंटारियो की रहने वाली ऐलिस बेली ने किया ये काम

वजन कम करने वाली महिला का नाम ऐलिस बेली (Alice Bailey) है, जो कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली हैं. जुलाई 2020 में उनका वजन लगभग 111 किलो था. लेकिन उस समय उन्हें महसूस हो चुका था कि उन्हें वजन कम करने की जरूरत है क्योंकि उनका वजन कंट्रोल से बाहर हो रहा था. फिर 39 साल की ऐलिस ने अपना वजन कम करने के लिए काफी सारी मॉडर्न डाइट को फॉलो किया था लेकिन उनसे उन्हें कोई अंतर नहीं पड़ा.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में


ये ऐलिस का डाइट प्लान

ऐलिस ने वजन कम करने के लिए कीटो डाइट का सहारा लिया. ऐलिस के मुताबिक, ऐसी कोई डाइट नहीं थी, जिसने उन्हें वजन कम करने में मदद की हो. लेकिन कीटो डाइट ने उन्हें वजन कम करने में मदद की, जिसमें हाई फैट, लो कार्ब और मीडियम प्रोटीन फूड शामिल होते हैं.ऐलिस ने कहा, मैंने कीटो डाइट से पहली कई डाइट्स फॉलो की थी. लेकिन फिर जब मैंने इंटरनेट पर कीटो डाइट के बारे में देखा तो इसे फॉलो करने का फैसला किया. दूसरी डाइट्स से मेरा वजन कम तो होता था लेकिन वह फिर से बढ़ जाता था. लेकिन मैंने जब से कीटो डाइट फॉलो करना शुरू कीतब से मेरा लगातार वजन कम हो रहा है.

कीटो डाइट में शामिल करती हैं ये फूड्स

ऐलिस ने कहा, मैंने कीटो डाइट फॉलो करने के दौरान कई टेस्टी फूड्स को डाइट में शामिल किया था. उन्हें खाने के बाद मुझे क्रेविंग भी नहीं हुआ करती थी. मैं जो भी खाना चाहती थी, खा लेती थी. लेकिन इस बात का ध्यान रखती थी कि फूड्स में फैट की मात्रा अधिक हो. मेरी डाइट में अवोकाडो, चीज, चिकन, फिश, दही और मेरी फेवरेट डार्क चॉकलेट शामिल होती थी

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

एक्सरसाइज नहीं करतीं ऐलिस

ऐलिस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, मैंने जब से कीटो डाइट करना शुरू की है, एक्सरसाइज नहीं की और फिर भी मेरा वजन कम हो रहा है. मेरी इस बात पर मेरे दोस्त बिल्कुल विश्वास नहीं करते हैं कि मैं बिल्कुल एक्सरसाइज नहीं करती

ऐलिस बताती है मुझे एक्सरसाइज करना पसंद नहीं है. मैंने कभी रनिंग भी नहीं की क्योंकि मैं अच्छी डाइट लेती हूं. लेकिन हां, मैं पैदल बहुत चलती हूं, परंतु जिम नहीं जाती. कीटो डाइट काफी अच्छी डाइट है, अगर कोई अच्छे से फॉलो करे तो कोई भी अपना वजन कम कर सकता है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment