पंजाब में 18 अप्रैल से ब्लॉक स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे

  चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने आज ऐलान किया कि राज्य में 18 अप्रैल से स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे.  उन्होंने कहा कि राज्य निवासी संचारी और ग़ैर–संचारी बीमारियों की दोहरी मार बर्दाश्त कर रहे हैं और इनमें से बहुत सी बीमारियों की रोकथाम जल्दी जांच कर, स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर, समय पर रेफरल और प्रबंधन के साथ की जा सकती है.  डॉ. सिंगला ने कहा कि इसके अलावा जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य के प्रति बुरी आदतें कई बीमारियों के मुख्य कारण पाए गए हैं. भारतीय मार्केट में Mini Cooper S लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स इन स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि जल्द जांच और रोकथाम से बीमारियों की दर और रोकथाम योग्य मृत्यु दर को काफ़ी हद तक घटाया जा सकता है.  यह मेले ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ–साथ विभिन्न बीमारियाँ और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह मेले सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे.  New Expressway : इस राज्य में बनेगा नया 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 7000 करोड़ आएगा खर्च इन मेलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा सरकार के अन्य कई विभाग जैसे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, युवा मामले एवं खेल विभाग, आयूष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंचायती राज संस्थान एवं शहरी विकास विभाग हिस्सा लेंगे. कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न संचारी और ग़ैर–संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और यह मेले स्वास्थ्य व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवीन मास मीडिया और मिड–मीडिया गतिविधियों के द्वारा लाभार्थियों को प्रेरित करेंगे. इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन सम्बन्धी राज्य के सभी उपायुक्तों को विस्तृत हिदायतें जारी कर दी गई हैं.  Banks Rule : देश के सभी बैंकों ...

Photo of author

कावेरी

Published

 पंजाब में 18 अप्रैल से ब्लॉक स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे


चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉविजय सिंगला ने आज ऐलान किया कि राज्य में 18 अप्रैल से स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि राज्य निवासी संचारी और ग़ैरसंचारी बीमारियों की दोहरी मार बर्दाश्त कर रहे हैं और इनमें से बहुत सी बीमारियों की रोकथाम जल्दी जांच करस्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करसमय पर रेफरल और प्रबंधन के साथ की जा सकती है. 

डॉसिंगला ने कहा कि इसके अलावा जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य के प्रति बुरी आदतें कई बीमारियों के मुख्य कारण पाए गए हैं.

इन स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि जल्द जांच और रोकथाम से बीमारियों की दर और रोकथाम योग्य मृत्यु दर को काफ़ी हद तक घटाया जा सकता है. 


यह मेले ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगेजहाँ स्वास्थ्य सेवाओं के साथसाथ विभिन्न बीमारियाँ और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह मेले सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे. 


इन मेलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा सरकार के अन्य कई विभाग जैसे खाद्य एवं आपूर्ति विभागयुवा मामले एवं खेल विभागआयूष विभागस्कूल शिक्षा विभागमहिला एवं बाल विकास विभागसूचना एवं लोक संपर्क विभागपंचायती राज संस्थान एवं शहरी विकास विभाग हिस्सा लेंगे.

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न संचारी और ग़ैरसंचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और यह मेले स्वास्थ्य व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवीन मास मीडिया और मिडमीडिया गतिविधियों के द्वारा लाभार्थियों को प्रेरित करेंगे.

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन सम्बन्धी राज्य के सभी उपायुक्तों को विस्तृत हिदायतें जारी कर दी गई हैं


यह परिकल्पना की गई है कि यह स्वास्थ्य मेले ऐसे लोगों को बड़े स्तर पर आकर्षित करेंगेजो नि:शुल्क आवश्यक रोग परीक्षणों और दवाओं के साथ मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्राप्त करने के इच्छुक हैं.

प्रमुख सचिव ने आगे कहा कि यह मेले लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने में भी मदद करेंगे और प्रयोगशाला सेवाएंपरामर्शदवा और उपचाररेफरल आदि विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.

लेखक के बारे में
कावेरी
कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

और भी ख़बरें पढ़ें

अन्य ख़बरें

Leave a Comment