न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

UPTET Result 2022 Live Update: थोड़ी देर में जारी होगा परीणाम, इस तरह करें चेक

On: April 8, 2022 5:49 AM
Follow Us:

सांकेतिक तस्वीर


लखनऊ: UPTET Result 2022 Live Update: यूपी शिक्षा पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) की फाइनल उत्तर की रिलिज कर दी गई है. अब आज इसका परीणाम घोषित होगा.

फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जारी किया गया है

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

वहीं एग्‍जाम का रिजल्‍ट (UPTET Result 2022) 08 अप्रैल यानी आज शुक्रवार को जारी होगा. जिन उम्‍मीदवार ने यूपीटीईटी परीक्षा (UPTET) दी है, वो रिजल्ट का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं.

UPTET Result 2022 कैसे चेक करें?

UPTET परिणाम 2021-22 को आधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा. परीणाम देखने के लिए आपको UPTET आधिकारिक वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जाना होगा

रिजल्ट जारी होते ही यहां पर एक लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक को खोलकर पूछी गई जानकारी भरकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

शिक्षक पद के लिए कर सकते हैं आवेदन

यूपीटीईटी कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार यूपी के सरकारी स्कूलों में रिक्त शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

UPTET परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी. इसके लिए 21 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था

वहीं, 27 जनवरी, 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. इससे पहले पिछले साल के अंत में पेपर लीक होने के चलते यूपीटीईटी परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.

21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी है परीक्षा

UPTET परीक्षा में  21 लाख 65 हज़ार 181 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है. अब आज इसका परीणाम आना है. ऐसे में हर कोई इसको लेकर उत्साहित है. 

ऐसे करें UPTET 2021 Answer Key Download

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्‍स की मदद से लॉगिन करें और आंसर की देखें.
स्‍टेप 4: आंसर की का मिलान अपनी रिस्‍पांस शीट से कर लें
स्‍टेप 5: आंसर की अपने पास भी सेव कर लें.

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

यूपी विधानसभा चुनाव की वजह से टल गए थे यूपीटीईटी रिजल्ट

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 15 फरवरी को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में UPTET के रिजल्‍ट टालने की सिफारिश की गई थी. चुनावों के चलते रिजल्‍ट टाल दिए गए थे मगर अब एग्जाम के रिजल्ट आज जारी किए जा रहे हैं. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment