न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

IPL-2022: राजस्थान ने दिल्ली को रोमांचक मुक़ाबले में 15 रन से हराया, नो बॉल पर हुआ विवाद

On: April 23, 2022 3:07 AM
Follow Us:
BCCI


मुंबई: IPL-2022: आईपीएल का रोमांच लगातार बढ़ता ही जा रहा है. राजस्थान और दिल्ली के बीच खेला गया मुंबई में का भी रोमांचक रहा. ये मुक़ाबला भी हाई स्कोरिंग रहा. 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए और दिल्ली को 223 रनों का लक्ष्य दिया.

राजस्थान की ओर से इनफॉर्म बल्लेबाज़ जोश बटलर ने एक बार फिर दिल्ली के गेंदबाज़ों की ख़बर ली. बटलर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 116 रनों की पारी खेली.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

जिसके चलतेराजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल को 15 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

अंतिम ओवर में रोवमैन पॉवेल ने लगातार तीन छक्के जड़ कर मैच का रुख मोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन दिल्ली को हार से नहीं बचा सकेपावेल ने 15 गेंद में 36 रन बनाए.

राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते जॉस बटलर के शानदार शतक और देवदत्त पड्डिकल के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली के सामने 223 रनों का लक्ष्य रखा.

इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट पर 207 रन बना सकी और यह मुक़ाबला 15 रन से हार गई.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. पृथ्वी शॉ और ललित यादव ने 37-37 रनों का योगदान दिया. डेविड वॉर्नर ने 28 रन बनाए.

राजस्थान की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. कृष्णा का 19 ओवर भी काफ़ी महत्वपूर्ण रहा. इस ओवर ललित यादव की विकेट और मेडल ओवर रहा.

यहाँ से मैच पलट गया. हालाँकि आख़िरी ओवर में नो बॉल को लेकर विवाद भी हुआ.

दरअसल मकॉय मैच का आख़िरी ओवर डालने आए. पावेल ने पहली तीन गेंदों में तीन छक्के जड़ दिए थे. लेकिन तीसरी गेंद वेस्ट से हाई थी. जिसे अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया. 

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

जिसके बाद कप्तान पंत ने एक बार तो बल्लेबाज़ों को वापिस ही बुला लिया था. लेकिन तीसरे अंपायर ने भी इस बॉल को चैक तक नहीं.

अगर वो बॉल अंपायर नो बॉल दे देते तो इस मैच का परीणाम भी बदल सकता था.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment