CISF जवानों की बस पर फिदायीन हमले में एक जवान शहीद, 5 घायल

Published On: April 22, 2022
Follow Us

  


जम्मू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले जम्मू में बड़ी आतंकी साज़िश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. 


जम्मू में सुंजवां और चड्ढा आर्मी कैंप के पास सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फायरिंग की. इसके बाद शुरू हुए एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी फिदायीन थे. इस आतंकी हमले में CISF का एक एएसआई एसपी पटेल इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है, वहीं 5 जवान घायल हैं.


इसके अलावा बठिंडी में भी आतंकी हमला किया गया है. जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि आतंकवादियों से मिले भारी गोलाबारूद से लगता है कि ये फिदायीन आतंकी थे. ये प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले कोई बड़ा हमला करने की फिराक में थे. 


सुंजवां कैंप के पास सुबह करीब 4.15 बजे सुरक्षाबल आतंकियों की सूचना मिलने पर पहुंचे थे. यहां आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें 2 आतंकवादी ढेर कर दिए गए और अफसर शहीद हुआ.


सुंजवां में एनकाउंटर खत्म हो गया है. आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. चड्ढा आर्मी कैंप के पास आतंकवादियों ने 4.15 बजे CISF की बस पर हमला किया. 


हमला उस समय हुआ जब जवानों को लेकर बस ड्यूटी पर ले जा रही थी. जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी भाग गए. पूरे इलाक़े में सर्च ऑपरेशन जारी है. 


बठिंडी में भी सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है. यहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment