प्रदेश में लगने वाले बिजली कट का किया जाएगा स्थाई समाधान: मनोहर लाल

Published On: April 26, 2022
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे है. इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके लिए बिजली निगम की ओर से स्थाई उपाय किए जा रहे हैं. प्रदेश में लगने वाले बिजली कट की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा. मुख्यमंत्री आज बिजली निगम के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है. इसके लिए बिजली निगम महंगी दर पर बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को मुहैया करवा रहा है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की बढती खपत को पूरा करने के लिए खेदड़ के पावर प्लांट में आने वाली समस्या का भी समाधान किया जा रहा है. खेदड पावर प्लांट को शीघ्र ही चालू किया जाएगा.  

3000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून आने के बाद बिजली खपत में कुछ कमी आएगी तब तक 3000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की आवश्यकता होगी. इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं . लगभग 400 मेगावाट बिजली कम अवधि प्रक्रिया से शीघ्र ही मिलने वाली है. इसके साथ ही लम्बी अवधि प्रक्रिया भी की जा रही है. इससे भी 500-500 मेगावाट बिजली मिलेगी. इसके अलावा हाईडल पावर प्लांट से बिजली लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा. इस प्रकार बिजली कट समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा.  

यमुनानगर में लगेगा नया पावर प्लांट

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए यमुनानगर में 750 मेगावाट का नया पावर प्लांट लगाया जाएगा. इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है. यह पावर प्लांट लग जाने के बाद 750 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा बिजली उत्पादन के साथ साथ सम्प्रेषण प्रणाली को भी दुरूस्त किया जा रहा है ताकि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं रहे.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment