पटियाला में झड़प के बाद 3 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, किया गया ट्रांसफर

Published On: April 30, 2022
Follow Us


पटियाला: पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद अब ज़िले के 3 बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है. उनता ट्रांसफर कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला के एसएसपी नानक सिंह, आईजीपी राकेश अग्रवाल और पटियाला सिटी के एसपी हरपाल सिंह का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है.

ट्रांसफर के आदेश के बाद आईपीएस राकेश अग्रवाल ने कहा, “ये एक सरकारी आदेश है, हम यहां पटियाला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हैं.”

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चीना को पटियाला का नया आईजी नियुक्त किया गया है. दीपक पारिक को नया एसएसपी और वज़ीर सिंह को पटियाला का एसपी बनाया गया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पटियाला में फिलहाल शांति है. रिपोर्ट के मुताबिक़, उन्होंने कहा, “शिवसेना, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी. पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं.”


पटियाला में हुई घटना पर DGP और सभी बड़े अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मामले की तुरंत जांच के निर्देश दिए हैं और अधिकारियों को सख़्त हिदायत दी है कि एक भी दोषी को बख्शा न जाए।

पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 29, 2022

इससे पहले शुक्रवार को ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल ही बयान जारी करके कहा था कि इस मामले में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment