पंजाब सरकार राज्य में डेयरी किसानों के लिए ये करने जा रही है बड़ा काम!

Published On: April 23, 2022
Follow Us

 



चंडीगढ़/आनंद शहर (गुजरात): पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री कुलदीप धालीवाल पंजाब में डेयरी फार्मिंग को उत्साहित करने के लिए पिछले तीन दिन से गुजारत के दौरे पर हैंजहाँ उन्होंने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन समेत कई अन्य माहिरों के साथ विचारचर्चाएं कीं. 

आज उनकी तरफ से अनंद शहर और गांधीनगर में अमूल के अलगअलग प्लाटों का दौरा किया गया जहाँ अमूल के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके पंजाब में दूध से बनने वाले पदार्थों को अन्य मानक बनाने के लिए सहयोग की माँग की है. 

इस दौरे संबंधी जानकारी देते हुये कुलदीप धालीवाल ने बताया कि अमूल भी पंजाब के वेरका अदारे की तरह सहकारी अदारा हैजिसके डेयरी पदार्थ विश्व स्तर पर बड़ी पहचान बने हुए हैं. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि पंजाब में सहकारिता लहर को और मज़बूती से चलाया जाये जिससे सहायक किसानी धंधों से किसानों को जोड़ कर किसानी को लाभप्रदधंधा बनाया जा सके. 


उन्होंने कहा कि पंजाब में वेरका के द्वारा राज्य के बहुसंख्यक गाँव डेयरी के सहकारी धंधे से जुड़े हुए हैं और अगले पाँच साल में राज्य के सभी गाँवों को इस मुहिम के साथ जोड़ा जायेगा.

डेयरी विकास मंत्री ने कहा कि हालाँकि पंजाब एक खेती प्रधान राज्य हैपरन्तु हमारे किसान कृषि के साथसाथ किसी  किसी रूप में पशु पालन के धंधे से भी जुड़े हुए हैं. 


उन्होंने कहा कि अभी बहुत से किसान रिवायती पशु पालन के पेशे से ही जुड़े हुए हैंपरन्तु पंजाब सरकार की तरफ से पेशेवर डेयरी फार्मिंग के साथ किसानों को जोडऩे के लिए किसानों को नयी तकनीकों संबंधी प्रशिक्षण देने के साथसाथ सब्सिडी पर नये उपकरण भी मुहैया भी करवाए जाएंगे.

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि अमूल एक सहकारी अदारा है जिसके कामकाज की जानकारी हासिल करने के लिए उनकी तरफ से यह दौरा किया गया था. उन्होंने बताया कि अमूल के प्रबंधकों से उन्होंने पंजाब में दूध से तैयार होने वाले पदार्थों की हर तकनीकी सहायता करने की अपील की है. इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि पंजाब में सहकारिता लहर के द्वारा तैयार होने वाले पदार्थों के अंतरराष्ट्रीय स्तर मंडीकरण के लिए भी अमूल से सहयोग लेने संबंधी भी विचारविमर्श किया गया.

कुलदीप धालीवाल ने अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मुख्यालयअमूलफेडगांधीनगरगुजरात डेयरी प्लांटआईस क्रीम प्लांटडेयरी प्लांटचाकलेट प्लांटबुल्ल ब्रीडिंग फार्मडॉवीकुरीन म्युजिय़मसरदार पटेल असेंबली हॉलडी.सीएससन्देसर का दौरा किया.

गुजरात कोआपरेटिव मिल्क मार्किटिंग फैडरेशन लिमिटेड (जी.सी.एम.एम.एफ.), अनंद के एम.डी गुजरात डॉआर.एससोढीसी.. जैइन मेहता.जी.एम एच.पीराठौड़राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चेयरमैन मनीश शाहकैरा जि़ला सहकारी दूध उत्पादक यूनियन लिमिटेड (अमूल डेयरी), अनंदगुजरात के एम.डी अमित व्यासकुलदीप सिंहएच.कोआर्डीनेटर अमरजीत सिंह और भारतीय ग्रामीण प्रबंधन संस्थानअनंदगुजरात के डायरैक्टर उमाकांत दास के साथ मुलाकतें की.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment