पंजाब में नई सरकार आते ही इस महीने ही बढ़ी पीआरटीसी की आमदनी

Published On: April 12, 2022
Follow Us

 


चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की पारदर्शी नीतियों के स्वरूप सरकारी बस सेवा की आमदनी में निरंतर बड़ी वृद्धि शुरू हो गई है. 

उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मार्च 2021 में पी.आर.टी.सीकी आमदनी 37.23 करोड़ रुपए थीजो मार्च 2022 के दौरान बढकऱ 62.34 करोड़ रुपए हो गई है.

चण्डीगढ़ डीपू में संक्षिप्त समारोह के दौरान पी.आर.टी.सीके बेड़े में 29 नई बसों की आखिऱी खेप को हरी झंडी दिखाकर शामिल करने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए भुल्लर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के बीते दिसंबरजनवरी और फरवरी महीनों के दौरान पी.आर.टी.सीकी रोज़ाना की आमदनी 1 करोड़ 76 लाख रुपए प्रतिदिन दर्ज की गईजबकि 10 मार्च को आए परिणामों के बाद से हमारी सरकार की पारदर्शी नीति के मुताबिक सरकारी बस सेवा की आमदनी में वृद्धि शुरू हो गई है. 

उन्होंने बताया कि मार्च महीने के दौरान केवल पी.आर.टी.सीकी आमदनी बढकऱ 2 करोड़ 1 लाख रुपए प्रतिदिन रहीजो अप्रैल महीने के 10 दिनों के दौरान और बढकऱ 2 करोड़ 20 लाख रुपए प्रतिदिन हो गई है.

पी.आर.टी.सीके बेड़े में 29 नई बसों की आखिऱी खेप को शामिल करते हुए परिवहन मंत्री ने भरोसा जताया कि सार्वजनिक यातायात की मज़बूती स्पष्ट तौर पर निजी बस माफिय़ा पर नकेल कसने में सहायक होगी.

 उन्होंने बताया कि पी.आर.टी.सीको दी गईं 255 नई बसों की आखिऱी खेप की 29 बसों के बाद पी.आर.टी.सीमें अब कुल 1308 बसें हो गई हैंजिसके साथ पी.आर.टी.सीके मुख्य ऑप्रेशनल केंद्र मालवा क्षेत्र में जहाँ सरकारी बस सेवा तंत्र मज़बूत किया जा सकेगावहीं बंद पड़े रूटों पर भी बसें चलाई जा सकेंगी. 

उन्होंने बताया कि इन नई बसों में से पटियालासंगरूर और बठिंडा डिपूओं को 6-6, बुढलाडा डीपू को 5, चण्डीगढ़ डीपू को 4 और बरनाला बस डीपू को 2 बसें मुहैया करवाई गई हैं. भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य निवासियों को किफ़ायतीसुरक्षात्मक और बढिय़ा यातायात की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है.

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब भर में निजी ट्रांसपोर्ट माफिय़ा पर लगाम कसने के लिए तैयार की जा रही योजना के हिस्से के तौर पर सरकारी बस सेवा को मज़बूत किया जा रहा है. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जल्द ही सरकारी खज़ाने में सेंध लगाने वाले प्राईवेट ट्रांसपोर्ट माफिय़ा पर नकेल कस ली जाएगी.

भुल्लर ने कहा कि अन्य राज्यों से पंजाब में आकर टैक्स चोरी करने वाली निजी बसों को पहली बार 54 हज़ारदूसरी बार 1 लाख 8 हज़ार और तीसरी बार 2 लाख 16 हज़ार जुर्माने की व्यवस्था को यथावत लागू किया जाएगा.


उन्होंने बताया कि ऐसी डिफ़ॉल्टर बसों के विवरण ऑनलाइन करने संबंधी वह जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत करेंगेजिससे एक बार पकड़ी गई बस को अगली बार दोगुना जुर्माना देना सुनिश्चित बनाया जा सके.

समारोह के दौरान एम.डीपी.आर.टी.सीश्रीमती परनीत शेरगिलजनरल मैनेजर (प्रशासनश्री सुरिन्दर सिंहजनरल मैनेजर चण्डीगढ़ डीपू श्री मनिन्दरपाल सिंह सिद्धूजनरल मैनेजर पटियाला डीपू श्री जतिन्दरपाल सिंह गरेवाल और जनरल मैनजर बरनाला डीपू श्री एम.पीसिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

————-

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment