दिल्ली में डरा रहा कोरोनावायरस, बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले 1000 से ज़्यादा

Published On: April 21, 2022
Follow Us

 


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ़्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. आए कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ते ही जा रहे है. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले 1000 को पार कर गए है. 

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक़ दिल्ली में बीते एक दिन में कोरोना के नए मामले 1009 सामने आए है. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह आँकड़ा बीते दो महीनों में अब का एक दिन में सबसे ज़्यादा है. ऐसे में दिल्ली वालों के लिए मुश्किलें खड़ी होती जा रही है. 

राजधानी में जिस तरह से कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा उस हिसाब दिल्ली में और पाबंदियाँ लौट सकता है. दिल्ली में अब संक्रमण दर 5.70 फ़ीसदी पहुँच गई है. हालाँकि बीते दिन 314 मरीज़ ठीक होकर घर भी लौटे है. 

बुधवार को डीडीएम की और से जारी गाइडलाइन के मुताबिक़ दिल्ली में बिना मास्क के 500 रुपये जुमार्ना देना होगा. साथ ही सार्वजिनक जगहों, भीड़भाड़ वालों जगहों पर निगरानी रखने का फ़ैसला लिया गया है.

डीडीएम की बैठक में ये भी कहा गया है कि प्रशासन कोरोना की टेस्टिंग और वेक्शीनेशन पर ज़ोर दे. ताकि कोरोना के संक्रमण को कम किया जा सके.

वहीं स्कूलों को लेकर डीडीएमए की बैठक में फ़ैसला लिया गया है कि अभी स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा. स्कूलों के लिए अलग से एसओपी तैयार की गई है. 

स्कूलों में बच्चों और टीचर्स से जीतनी सावधानी बरती जाए उतनी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. साथ ही बच्चों की ज्यादा भीड़ को रोकने के लिए भी कहा गया है. यानी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment