तमिलनाडु के तंजावुर में करंट लगने से 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवज़े का किया ऐलान

Published On: April 27, 2022
Follow Us


तंजावुर: तमिलनाडु के तंजावुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ एक मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

तिरुचिरापल्ली के सेंट्रल ज़ोन आईजी वी बालाकृष्णन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि इस हादसे में 15 अन्य घायल भी हुए हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

उन्होंने बताया, “वार्षिक उत्सव के दौरान रथ के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से ये हादसा हुआ.”

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जाँच की जा रही है कि आख़िर ये हादसा हुआ कैसे.

पीएम मोदी ने किया मुआवज़े का ऐलान

जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा.

हादसे में घायलों को भी पीएम राहत कोष से 50-50 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी.

बुधवार को तंजावुर में एक मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हुई और 15 घायल हो गए.

पीएम मोदी ने कहा, “तमिलनाडु के तंजावुर में हुए हादसे से गहरा दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे.”

मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख मुआवज़े का ऐलान किया

तंजावुर हादसे को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी दुख जताया और मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है.

वहीं, तिरुचिरापल्ली सेंट्रल ज़ोन के आईजी वी. बालाकृष्णन ने बताया कि मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment