डॉ. बलजीत कौर ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ई-पोर्टल किया लांच

Published On: April 22, 2022
Follow Us

 



चंडीगढ़: पंजाब के सामाजिक न्यायअधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉबलजीत कौर ने आज अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल लांच किया.

डॉबीआरअम्बेडकर भवनमोहाली में एस.सीस्कॉलरशिप सम्बन्धी करवाए प्रशिक्षण सैशन की अध्यक्षता करते हुये डॉबलजीत कौर ने कहा कि विद्यार्थियों को अत्याधुनिक साधन मुहैया करवाना विभाग की निवेकली पहलकदमी है जिससे उनके समय और पैसे की बचत की जा सके और उनकी ऊर्जा को सकारत्मक ढंग से इस्तेमाल किया जा सके. 


डॉबीआरअम्बेडकर की शिक्षाओं पर रौशनी डालते हुये उन्होंने कहा कि सभी के लिए बराबरी वाला समाज सृजन करने की दिशा में शिक्षा एक अहम साधन है और समाज के दबेकुचले वर्गों के लिए किफ़ायती शिक्षा के मौके प्रदान करना ही संविधान के निर्माता को असली श्रद्धांजलि है.


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डॉबी.आरअम्बेडकर के सपनों को शिक्षा के द्वारा साकार किया जायेगा क्योंकि बाबा साहिब ने हमेशा समाज के हर वर्ग को शिक्षित करने के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की है. 


उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता का लक्ष्य शिक्षा के द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के अंतर्गत 181.03 करोड़ रुपए के फंड जारी करने के अपने यत्नों पर भी रौशनी डाली और कहा कि यह राशि जल्द ही विद्यार्थियों को जारी कर दी जायेगी.


डॉबलजीत कौर ने ट्रेनरों को इन स्कीमों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी प्रेरित किया जिससे हर योग्य विद्यार्थी इन स्कीमों का लाभ ले सकें. उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक न्यायअधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की भलाई के लिए कई पहलकदमियं शुरू की हैं.


उन्होंने डॉबी.आरअम्बेडकर भवन के प्रबंधकों की सभी जायज़ माँगों को पूरा करने का भरोसा भी दिया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के प्रमुख सचिव रमेश गैंटा ने प्रशिक्षण प्रोग्राम का दौरा करने के लिए मंत्री का धन्यवाद किया और ट्रेनरों को भावी कार्यवाही संबंधी अवगत करवाया. 

इस मौके पर डायरैक्टर सामाजिक न्यायअधिकारिता और अल्पसंख्यक अमृत कौर गिल और डायरैक्टर सबप्लान राज बहादर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.


प्रशिक्षण से पहले सबइंस्पेक्टर गुरमेहर सिंह सिद्धू के नेतृत्व अधीन मोहाली पुलिस की तरफ से कैबिनेट मंत्री को गार्ड ऑफ आनर दिया गया. इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने डॉबी.आरअम्बेडकर को श्रद्धासुमन भी भेंट किये.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment