डेयरी किसानों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, 80 करोड़ की लागत से बनेगा अमृतसर में TMR प्लांट

Published On: April 22, 2022
Follow Us

 



चंडीगढ़/आनंद शहर(गुजरात):  पंजाब के किसानों को वित्तीय संकट से उभारने और पंजाब को एक और श्वेत क्रांति के अग्रणी के तौर पर पेश करने के मद्देनजऱ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मुख्यालयआनंद शहरगुजरात में राज्य के पशु पालनडेयरी विकास और मछली पालन मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ दो दिन लम्बी विचार– चर्चाएं करने के बाद एन.डी.डी.बीके चेयरमैन मनीष शाह ने कहा कि पंजाब सकरार को राज्य में लगभग 900 करोड़ रुपए की लागत वाले 12 मिल्क प्लांटों को स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता की जायेगी और पूर्ण तकनीकी सहयोग दिया जायेगा. 

मीटिंगों के दौरान हुई विचारचर्चा संबंधी जानकारी देते हुये कुलदीप धालीवाल ने बताया कि एन.डी.डी.बीपंजाब सरकार को वित्तीय सहायता और अपेक्षित तकनीकी सहायता मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार के साथ मिलकर काम करेगा. 


उन्होंने कहा कि राज्य के 6,000 गाँवों को कवर करने के लिए पहले ही 11 मिल्क प्लांट मौजूद हैंइस कदम से पंजाब में मिल्क प्लांटों की संख्या 23 हो जायेगी और राज्य के कुल 12,000 गाँवों को कवर किया जायेगा. इससे रोज़मर्रा के 10 लाख लीटर अतिरिक्त दूध की खरीद की जायेगी.


कुलदीप धालीवाल ने बताया कि इस सहायता के इलावा प्रदूषण की समस्या से निपटने और डेयरी किसानों को सस्ती फीड मुहैया करवाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से गंगानगर और कोल्हापुर में सफलतापूर्वक चल रहे दो प्लांटों की तजऱ् पर अमृतसर में 80 करोड़ रुपए के अनुमानित खर्च वाला टोटल मिक्सड राशन प्लांट (टी.एम.आरस्थापित किया जायेगा. 


एन.डी.डी.बी इसके लिए हर अपेक्षित सहायता प्रदान करेगा और इससे फ़सली अवशेष को जलाने की समस्या भी हल हो जायेगी.


पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री ने आगे कहा कि एन.डी.आर.आईकी तजऱ् पर डेयरी फार्मिंग सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के लिए एन.डी.डी.बी ने पंजाब में ऐसी संस्था स्थापित करने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिया है.


पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री ने राज्य की बेहतरी वाले इन प्रोजेक्टों की स्थापना के लिए सहायता और पूर्ण सहयोग का भरोसा देने के लिए एन.डी.डी.बीके चेयरमैन का धन्यवाद किया है.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment