डिप्टी सीएम ने सरकारी स्कूल कौराली के तत्कालीन प्रिंसिपल को किया सस्पेंड

Published On: April 30, 2022
Follow Us


फरीदाबाद/चंडीगढ़: प्राइवेट कोलोनाइज़र पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सख्ती दिखाई है. उन्होंने कहा कि बिजली के दाम 20 रुपये प्रति यूनिट से भी अधिक वसूलने पर भी लोगों बिजली नहीं दी जा रही है. 

बीपीटीपी एलाईट प्रीमियम के प्रबंधन से नाराज लोगों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से गुहार लगाई थी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने बीपीटीपी अधिकारियों को सरकारी दाम पर बिजली मुहैया करवाने के निर्देश दिए और कहा कि अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी. 

वे शुक्रवार को फरीदाबाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में रखी गई 15 शिकायतों में से सात का निपटारा और बाकी आठ शिकायतें पेंडिंग रखी गई.

 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फायर सेफ्टी एनओसी को लेकर ढिलाई बरतने वाले विभागों पर सख्ती दिखाते हुए हरियाणा के सभी जिलों में सरकारी भवनों की फायर सेफ्टी एनओसी के आदेश जारी किए. 


उन्होंने सभी प्राइवेट अस्पतालों, स्कूलों, केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी भवनों, कार्यालयों को फायर सेफ्टी पुख्ता करने के लिए पीएफ  बिल्डिंग के अधिकारियों को अगले दो घंटे में एनओसी के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए. 


डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि ऐसा करने पर अधिकारी खुद को सस्पेंड माने. उन्होंने फरीदाबाद जिला के सभी भवनों और कार्यालयों को आवेदन के लिए तीन दिन का समय दिया है और प्रदेश के बाकी भवनों और कार्यालयों को एक महीने का समय दिया.

 

बैठक में एक जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सरकारी स्कूल कौराली के तत्कालीन प्रिंसिपल को स्कूल में विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण में लापरवाही बरतने के चलते सस्पेंड किया. 


उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व शिकायतों से संबंधित दिया गया है, वह उसे गंभीरता से पूरा करना सुनिश्चित करें और शिकायत की बारीकी से जांच करें.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment