न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोनिया गाँधी को भेजा अपना इस्तीफा

On: April 11, 2022 10:55 AM
Follow Us:


चंडीगढ़: कांग्रेस के लिए अब हरियाणा में मुश्किलें बढ़ती जा रही है. हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी अपना अस्तीफा सौंप दिया है. 

हाल ही में कांग्रेस ने पंजाब में अपना नया अध्यक्ष राजा वडिंग को बनाया है वहीं अब हरियाणा फिर से कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने अपने पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव सोनिया गांधी को दिया है. शनिवार को पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात में उन्होंने यह ऑफर दिया है.

कुमारी शैलजा की और से यह बात ऐसे समय में कही गई है, जब पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा लगातार बदलाव की मांग कर रहे हैं

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वह अपने खेमे के किसी व्यक्ति को देना चाहते हैं.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

किसे बनाया जाए नया प्रदेश अध्यक्ष?

ग़ौरतलब है कि पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी जाए. हालांकि वे अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन पार्टी के कई विधायकों की यह राय है

दूसरा धड़ा चाहता है कि पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को प्रधान बनाया जाए. इससे संगठन तो मजबूत होगा ही कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी.

कुमारी शैलजा या कांग्रेस हाईकमान की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन विवाद निपटाने को लेकर मंथन जारी है. लेकिन कांग्रेस नेतृत्व इस बात को लेकर चिंतित भी है कि कुमारी शैलजा दलित समुदाय से आती हैं और महिला नेता हैं.

यदि उन्हें हटाया जाएगा तो पार्टी पर विरोधी दल दलितों की उपेक्षा का आरोप भी लगा सकते हैं. खासतौर पर ऐसे वक्त में यह आरोप और भी पुख्ता होने का डर है, जब पंजाब में सुनील जाखड़ जैसे नेता दलित लीडर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाए जाने पर सवाल खड़े किए थे.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

बता दें कि हरियाणा में पंजाब चुनाव के नतीजों के बाद से राजनीति गर्म है. एक तरफ़ हरियाणा के पुराने नेता और कई युवा नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है वहीं कांग्रेस के लिए अतर्कलह ख़त्म करना ज़रूरी होगा.


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment