न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

भगवंत सरकार ने निजी स्कूलों को किताबें और वर्दी बेचने वाली दुकानों की लिस्ट जारी करने के दिए आदेश

On: April 12, 2022 5:07 PM
Follow Us:

 


चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशानिर्देशों पर राज्य के शिक्षा विभाग ने आज निजी स्कूलों को आदेश दिए हैं कि वह कस्बों में कम से कम तीन और शहरों में कम से कम 20 किताबों/वर्दी वाली दुकानों की सूची तुरंत जि़ला शिक्षा अधिकारियों (डी..ओज़के साथ साझा करें.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

इस कदम का उद्देश्य अभिभावकों को उनके घरों के आसपास निर्धारित दुकान से किताबें खरीदने की छूट देना है. 

गौरतलब है कि इससे पहले विद्यार्थियों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधकों द्वारा किसी विशेष दुकान से किताबें खरीदने के लिए बेवजह परेशान किया जाता था. मुख्यमंत्री ने पहले ही निजी स्कूलों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि अभिभावकों को किसी भी दुकान से किताबें और वर्दियाँ खरीदने के लिए मजबूर ना किया जाए.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

इस सम्बन्धी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेअर ने डी..ओज़ को हिदायत की है कि इन आदेशों की सख़्ती से पालना को सुनिश्चित बनाने के लिए निगरानी करने वाली टीमों का गठन किया जाए. 

मंत्री ने कहा कि यह टीमें औचक ढंग से निरीक्षण कर दुकानों की सूची का सत्यापन करेंगी और यदि कोई उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके साथ सख़्ती से निपटा जाएगा.

मंत्री ने उपायुक्तों के नेतृत्व वाली जि़ला नियामक संस्थाओं को भी निजी स्कूलों के विरुद्ध शिकायतों पर सक्रियता से कार्यवाही करने के आदेश दिए.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

मंत्री ने आगे कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि मुख्यमंत्री की सख़्त हिदायतों के बावजूद अभी भी कुछ निजी स्कूल इन आदेशों की घोर उल्लंघना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे डिफॉल्टर स्कूलों को इन हिदायतों का उल्लंघन करने पर जल्द ही सख़्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि इन आदेशों की यथावत पालना की जाए.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment