न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

दिल्ली में मुस्लिम नाम वाले 40 गांवों के नाम बदलना चाहती है बीजेपी, केजरीवाल को भेजेंगे प्रस्ताव

On: April 24, 2022 10:03 AM
Follow Us:

 


नई दिल्ली: दिल्ली में जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद दिल्ली की एमसीडी ने अतिक्रमण चलाओ अभियान छेड़ा हुआ है. इस अभियान की अगुवाई ख़ुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता कर रहे हैं. 

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

अब दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ऐलान किया है कि उनकी योजना दिल्ली के 40 मुस्लिम नाम वाले गाँवों का नाम बदलने की है. मीडिया से बात करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल सरकार को 40 गाँवों के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजेगी जो ग़ुलामी का प्रतीक है.

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी गुलामी की मानसिकता के साथ नहीं रहना चाहता जो ये नाम रेखांकित करते हैंमुझे कई ग्रामीणों से प्रस्ताव मिले हैंजिनमें उन्होंने अपने गांवों के नामों को बदलने का अनुरोध किया है.” 

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

आदेश गुप्ता ने दावा किया कि बीजेपी शासित साउथ दिल्ली नगर निगम ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम करने का प्रस्ताव पारित किया था लेकिन केजरीवाल सरकार अब तक प्रस्ताव को दबा कर बैठी है और मंजूरी नहीं दे रही है.

गुप्ता ने कहा, ‘‘स्थानीय पार्षद भगत सिंह टोकस ने प्रस्ताव पेश किया जिसे निगम ने पारित किया और नगर आयोजन विभाग ने सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर से युक्त पत्र को दिल्ली के शहरी विकास विभाग को पिछले साल नौ दिसंबर को भेजा.”

बीजेपी नेता ने दावा किया कि मोहम्मदपुर के अलावा ऐसे 40 गांव हैं जहां के लोग नाम बदलना चाहते हैंउन्होंने कहा कि इन 40 गांवों में हुमायूंपुरयुसूफ सरायमसूदपुरजमरूदपुरबेगमपुरसैदुल अजाबफतेहपुर बेरीहौज खास और शेख शराय जैसे कुछ नाम शामिल हैं.

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

इस पर आम आदमी पार्टी (AAPने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में ऐसे मामलों को लेकर ‘‘राज्य नामकरण प्राधिकरण” है और अगर ऐसा कोई प्रस्ताव मिलता है तो ‘‘संबंधित निकाय द्वारा उचित तरीके से समीक्षा की जाएगी और प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी.” 

AAP ने बयान में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि बीजेपी नहीं चाहती कि सरकार निर्धारित प्रक्रिया से चलेऐसा लगता है कि बीजेपी गुंडागर्दी और उपद्रव शुरू करने का मौका तलाश रही है.”


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment