न्यूजहरियाणामनोरंजनटेकराजनीतिभारतराशिफलखेल

जहांगीरपुरी में फिर पथराव, जाँच करने गई टीम को बनाया निशाना, अब तक 23 लोग गिरफ्तार

On: April 18, 2022 9:45 AM
Follow Us:


नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान चयंती शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

रविवार को शाम तक इलाक़े में पूरी तरह से शांति थी. लेकिन सोमवार को एक बार फिर से पुलिसकर्मियों पर पथराव की ख़बर है.

हरियाणा में देश की सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशन, बीजेपी सरकार ने 11 साल में पेंशन में 2200 रुपये की बढ़ोतरी की

आज तक के मुताबिक़ पुछताछ के लिए महिला को लाने के लिए पुलिस टीम को निशाना बनाया गया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी शख़्स की पत्नी को जब पुलिस ने हिरासत में लेने गई तो वहां पर लोगों ने पथराव किया. 

वहीं एडिशनल डीसीपी मयंक बंसल ने पथराव को लेकर सवाल किए जाने पर कहा, “मैं स्थिति का जायज़ा लेने के बाद बता सकूंगा.”

इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि हिंसा रोकने की पूरी कोशिश की गई.

इस दौरान अस्थाना ने बताया कि अभी तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया गया हैहिंसा में पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए हैं.

29 services of the HLWB are under the purview of the Right to Service Act.
Haryana : हरियाणा सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी राहत, 29 सेवाएं अब राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में

राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि इलाक़े के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर लिया गया है.

इस बीच जाँच के लिए फॉरेंसिंक टीम भी सोमवार को जहांगीरपुरी पहुँचीइसके अलावा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मौक़े पर मौजूद थे.

राकेश अस्थाना ने कहा, “कुछ लोग सोशल मीडिया के ज़रिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैंहम सोशल मीडिया पर क़रीबी नज़र रख हुए हैं और जो लोग भ्रामक जानकारी साझा करेंगे उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई होगीजनता को अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.”

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा, “दोषी पाए जाने पर सभी के ख़िलाफ़ धर्मजातिसमुदाय के भेदभाव के बिना कार्रवाई होगी.”

जहांगीरपुरी में कैसे फैली हिंसा?

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ये हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकल रही थीइस यात्रा को केब्लॉक तक जाना थाजब ये शोभा यात्रा सवा 6 बजे सीब्लॉक में पहुंची तो मामूली झड़प हुई और ये झड़प हिंसा में बदल गई

Getting a FASTag has become easier for car drivers.
कार चालकों को बड़ी राहत, अब FASTag लेना हुआ आसान, NHAI ने किया ये ऐलान

जहांगीर पूरी की एफआईआर में सबसे मुख्य बात यह कही गई है की अंसार नाम शख्स अपने 4 से 5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा

अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया हैवह आपराधिक घटनाओं मे पहले भी शामिल रहा हैअंसार जहांगीरपुरी इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

फ़िलहाल इस घटना की सच्चाई पुलिस की पूरी जाँच के बाद ही सामने आएगी. आरोप दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे हैं. 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment